श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ ध्वजारोहण
स्नात्र महापूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का हुए आयोजित
बाड़मेर । 29.04.2018 । शहर में महावीर सर्किल, जूना किराडू मार्ग, बाड़मेर स्थित श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय की वर्षगांठ रविवार को साध्वी तीर्थगुणाश्री म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जिनालय पर ध्वजारोहण से पूर्व कायमी ध्वजा के लाभार्थी परविारके सदस्य अपने कल्याणपुरा स्थित आवास से मंगलकारी ध्वजा ढ़ोल-ढ़माकों के साथ श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय लाये जहां मन्दिर ट्रस्ट मण्डल की ओर से ध्वजा को बधाया गया ।
श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय ट्रस्ट के सचिव मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय की वर्षगांठ के उपलक्ष में रविवार को प्रातः में मन्दिर प्रांगण में स्नात्र पूजा, सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं शुभ घड़ी में जिनालय के निर्माता परिवार श्री मोहनलाल शेरमल बोहरा परिवार के सदस्यों ने मोहनलाल बोहरा एवं डाॅ. कपिल बोहरा की अगुवाई में गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ जिनालय के शिखर पर कायमी ध्वजा चढ़ाई ।
जहां जिनालय पर ध्वजारोहण की मंगल वेला में जिनालय प्रांगण भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं ने हर्ष व उल्लास के साथ परमात्मा भक्ति का लाभ लिया । वही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में परमात्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई । जिनालय की वर्षगांठ के सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान साध्वीवृन्दों की मंगलमय निश्रा एवं विधिकारक मेहुल पुजारी की देखरेख में सम्पन्न हुए ।
इस दौरान मंदिर कमेटी के संरक्षक व कायमी ध्वजा लाभार्थी मोहनलाल बोहरा, सचिव मुकेश बोहरा अमन , कोषाध्यक्ष मांगीलाल संखलेचा, शंकरलाल वडेरा, चन्दनमल जैन, बाबुलाल छाजेड़, भूरचन्द बोहरा, अशोक संखलेचा भूणिया, जेठमल वड़ेरा, डाॅ. कपिल बोहरा, नेमीचन्द संखलेचा, सम्पतराज बोथरा, अजीतकुमार भंसाली, पुरूषोतम जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक व महिला पुरुष उपस्थित रहे ।
मुकेश बोहरा अमन
सचिव,
श्री वर्द्धमान स्वामी जिनालय कमेटी
8104123345

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें